सभी लोग सफल होना चाहते हैं और इसके लिए वे मेहनत भी करते हैं। अगर पूरी ताकत और लगन के साथ कोई भी कठिन से कठिन कार्य किया जाए तो उसमें सफलता जरूर मिलती है। काम जितना बड़ा होगा, मुश्किलें भी उतनी ही बड़ी होंगी। किसी ने सच कहा है आसान काम तो सभी कर लेते हैं कठिन करके दिखाओ तो मानें। मुश्किल और मेहनत के बाद मिलने वाली सफलता का आनंद भी कई गुना यादा होता है।
सफलता के लिए आत्मबल और आत्मविश्वास के साथ पूरी फोकस की भी जरूरत होती है। सफल व्यक्ति कोई अलग या नया काम नहीं करता, बल्कि
काम को अलग और नए ढंग से करता है। कार्य करने का तरीका और कार्य करने की क्षमता ही उसे सफल बनाती है। मेरा मानना है कि हर किसी को अपने जीवन में कुछ न कुछ विशेष लक्ष्य जरूर निर्धारित करना चाहिए क्योंकि बिना उद्देश्य हमारा जीवन सार्थक नहीं होता है। हम अपने उद्देश्य के लिए हर संभव प्रयास करते हैं और एक दिन हम सफल हो जाते हैं। हम जानवरों से अलग इसलिए हैं क्योंकि हमारे कुछ सपने हैं और हम उन्हें पूरा करने के लिए कुछ खास करते हैं। अगर हमारे सपने नहीं होंगे तो हमारा जीवन भी व्यर्थ ही होगा। सपनों के बारे में पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का कहना है कि हमें सपने खुली आंखों से देखने चाहिए क्योंकि सच्चे सपने वही हैं जो सोने की इजाजत नहीं देते हैं अर्थात् जिसको देखने के लिए नींद की जरूरत नहीं होती है बल्कि उसे खुली आंखों के सहारे देखा जाता है जो समय के साथ पूरा होता है।
जानकारों का मानना है कि बिना उद्देश्य कोई मनुष्य का जीवन व्यतीत नहीं कर सकता है। इनसान वही है जो अपने मूल उद्देश्य के साथ जीता है। खास बात तो यह है कि लक्ष्य बनाने से पहले हम उसकी आवश्यकता और उसे पाने के तरीकों के बारे में तो जानें ही, साथ ही उसकी महत्ता को भी समझें। इनसान की सोच ही उसे सफल और महान बनाती है। नकारात्मक सोच वालों के आसपास नकारात्मक ऊर्जा और सकारात्मक सोच वालों के साथ सकारात्मक या सफलता की किरणें घूमती रहती हैं। सफल बनने के लिए जरूरी है कि हम अपने विचारों को हमेशा सकारात्मक बनाएं। हमारी सोच ही हमें सफलता प्रदान करती है। हम अगर कल के बारे में अच्छा सोचेंगे तो हमारा आने वाला कल निऱ्संदेह अच्छा होगा। यानी प्रत्यक्ष के लिए प्रमाण की कोई जरूरत नहीं है। आज से ही आप सकारात्मक सोचें और सफलता का आनंद लें। सकारात्मक सोच और लगन से किया गया कार्य जरूर सफल होता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें