शुक्रवार, 3 मई 2013

सिविल सेवा में कैसे करें अंग्रेजी की तैयारी

सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में 300 अंकों का अंग्रेजी विषय का एक अनिवार्य प्रश् पत्र होता है। यद्यपि इसमें लाये गये अंक मुख्य परीक्षा के कुल अंकों में शामिल नहीं किये जाते हैं, फिर भी इस प्रश्-पत्र में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जब तक आप इस प्रश् पत्र में उत्तीर्ण नहीं होंगे। आपके बाकी प्रश्-पत्रों का नही जांचा जायेगा, अर्थात् आप अनुत्तीर्ण घोषित किये जायेंगे। इस प्रश् पत्र में पांच प्रश् होते हैं। पहला प्रश् 300 शब्दों का एक निबंध होता है, जिसके लिए 100 अंक निर्धारित होते हैं। निबंध के प्रश् पत्र के उद्देश्य से अभ्यर्थी जो तैयारी करते हैं, वो यहां काम आती है, अंतर महज इतना है कि विचारों को अंग्रेजी में अभिव्यक्ति करना पड़ता है। अपने विचारों को स्पष्ट तथा सही रूप से प्रकट करना पड़ता है। अपने विचारों को स्पष्ट तथा सही रूप से प्रकट करने के लिए यह जरूरी नहीं है कि हम अच्छी अंग्रेजी का ही उपयोग करें, बल्कि सरल शब्दों का प्रयोग कर हम अपना काम चला सकते हैं। निबंध लिखने में शब्द सीमा का पालन अवश्य करें तथा निबंध लिखने से पहले उसका एक प्रारूप तैयार कर लें।
दूसरा प्रश् अपठित गद्यांश का होता है। इसमें आपको गद्यांश को समझ कर उसके बाद दिये गये प्रश्ों को हल करना पड़ता है। जब आप इस प्रश् को कर रहे हों तो प्रश्ों को गौर से पढ़े। उसमें प्रयुक्त शब्दों को गद्यांश में ढूढें तथा अपने शब्दों में उत्तर देने की चेष्टा करें। यह प्रश् 75 अंकों का होता है अर्थात् यह अंकों की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। गद्यांश मैट्रिकुलेशन अथवा समकक्ष स्तर के होंगे, इसलिए आपको यादा परेशानी नहीं होनी चाहिए। तीसरा प्रश् संक्षेपण का होता है,जिसके लिए 75 अंकों निर्धारित होते है। इसके लिए आपको अलग से एक संक्षेपण पृष्ठ दिया जाता है। आपको संक्षेपण एक तिहाई (लगभग 230) शब्दों में करना होता है। यदि यह दस शब्द यादा या कम हो तो आपके अंक काटे जा सकते हैं। इस प्रश् को हल करने से पूर्व आप दो या तीन बार प्रश् को पढ़े। आम तौर पर विद्यार्थी संक्षेपण में प्रयुक्त शब्दों को ही घटा कर संक्षेपण लिख डालते हैं। ऐसा करना गलत है। संक्षेपण आपके अपने शब्दों में होना चाहिए, जिसमें संक्षेपण का सार स्पष्ट हो। चौथे प्रश् के तीन भाग होते है। ये व्याकरण का आधारित प्रश् होते हैं। पहले भाग में आपको रिक्त स्थान को दिये गये शब्दों के विकल्प में से भरना होता है। इस प्रश् के लिए आपका शब्दकोष अच्छा होना चाहिए। वैसे शब्दकोष एक या दो दिनों में नहीं बढ़ाया जा सकता है। यदि आप नियमित रूप से अंग्रेजी अखबार या पत्रिका पढ़ रहे हैं तो आपको विशेष दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस प्रश् के दूसरे भाग में आपको एक ही शब्द को संज्ञा और क्रिया के रूप में प्रयुक्त कर वाक्य बनाना पड़ता है। उदाहरण के लिए नर्स या जज। यह बेहद आसान प्रश् है उदाहरण के तौर पर हम नर्स शब्द को लें तो इसके दो वाक्य बनेंगे। पहला  -He nursed an injury (Verb) तथा दूसरा -The nurse attended the patientÐ(Noun)  इस प्रश् के तीसरे भाग में आपको दिये गये निर्देशों के आधार पर वाक्य बनाना होता है। उदाहरणार्थ, She said, can you write a poem?” (Change into indirect Speech) उत्तर : She queried if i could write a poem
पांचवां प्रश् भी व्याकरण पर आधारित है और चौथे प्रश् की तरह इसके लिए 25 अंक होते हैं। इसके भी तीन भाग हैं। पहला भाग वाक्य सुधारने का है। दूसरे भाग में दो शब्दों में से एक को चुनकर रिक्त स्थान भरना होता है। तीसरे भाग में शब्द समूह से वाक्य बनाना होता है।
प्रश् संख्या 4 और 5 व्याकरण पर आधारित हैं। इनके लिए आप विदेशी या किसी भारतीय लेखक की व्याकरण की पुस्तक का सहारा ले सकते हैं। आम तौर पर भारतीय लेखकों द्वारा लिखित पुस्तकें यादा अच्छी होती हैं, क्योंकि उनमें हिन्दी में सब कुछ समझाया जाता है। चूंकि इस प्रश्-पत्र का मूल्यांकन बहुत कठोर नहीं होता है, अत: यदि आप ठीक तरी से प्रश्ों को हल कर देते हैं तो आपको इस प्रश् पत्र में उत्तीर्ण होने से कोई नहीं रोक सकता, बल्कि आपको अच्छे अंक प्राप्त हो जायेंगे।
कुछ सामान्य अनुदेश
1. Listen to an English news bulleting everyday ऱ् अंग्रेजी में समाचार आदि सुनने की आदत डालें। इससे आपकी श्रवण-क्षमता बेहतर होगी। इस परिप्रेक्ष्य में टेलीविजन पर समाचार देखने की बजाय रेडियो पर समाचार सुनना अधिक लाभदायक होगा।
2. Speak to you friends in EnglishÑ यथासंभव अपने मित्रों एवं सहपाठियों के साथ अंग्रेजी में बोलने का प्रयास करें। हो सकता है कि आप और आपके साथी शुरूआत में गलत अंग्रेजी बोल रहे हों, मगर अच्छी बात यह है कि आप कोशिश तो कर रहे हैं। कुछ दिनों में जब आप सही व्याकरण एवं उच्चारण सीख जायेंगे, तो फिर आपका भाषा-प्रवाह भी ठीक हो जायेगा।
3. Read an English Newpaper ervryday प्रयास करें कि 20-30 मिनट के लिए कोई भी अंग्रेजी अखबार पढ़े। यदि पढ़ पायें तो बेहतर होगा। इसमें वही समाचार पढ़े जो आप हिंदी में पढ़ चुके हों। इससे आपको समझने में आसानी होगी।
4. Write a page Everyday इसके बाद किसी भी विषय पर 200-300 शब्दों का एक लेख लिखें। शुरूआत में कठिनाई होगी, गलतियां भी होंगी। किंतु समय के साथ आपके लेखन में सुधार आयेगा।
सिविल सेवा के अभ्यर्थी यह न सोचें कि मुख्य परीक्षा में अभी समय है, अत: यदि अभी से प्रतिदिन आधे घंटे से एक घंटे तक का समय अंग्रेजी के लिए समर्पित करें, तो बहुत जल्दी आप इस भाषा पर प्रभुत्व पा सकते हैं। अत: पूरी निष्ठा के साथ प्रयासरत रहें। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें